जामगांव आर। ग्राम पंचायत नवागांव (बी) में विधायक निधि से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश ठाकुर (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव-आर), अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग), अजय साहू (जनपद सदस्य पाटन), कमलेश नेताम (कोषाध्यक्ष ब्लॉक), कपूर साहू (मंडल अध्यक्ष जामगांव-आर), भेष आठे (सरपंच प्रतिनिधि बटरेल), अमित अग्रवाल (सरपंच ग्राम पंचायत बेल्हारी) एवं चंद्रभान साहू (सेक्टर प्रभारी) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के बाद भूमिपूजन संपन्न कराया। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सरपंचों को विकास कार्यों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के गांव-गांव में विकास कार्य हुए, जबकि वर्तमान “ट्रिपल इंजन” सरकार से जनता को निराशा ही हाथ लगी है।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने कहा कि नवागांव में हो रहा यह शिलान्यास क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री की देन है। उनके कार्यकाल में गांवों में अनेक विकास कार्यों की नींव रखी गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदली। इस अवसर पर कविता साहू (सरपंच), रूखमणी साहू (सचिव), छगन लाल साहू (उपसरपंच), रेवा साहू (सरपंच गातापार), रमाकांत साहू (सरपंच आगेसरा) सहित बड़ी संख्या में पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।