पाटन में कांग्रेस का प्रदर्शन: राहुल-खड़गे समेत नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन

पाटन में कांग्रेस का प्रदर्शन: राहुल-खड़गे समेत नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन

कैंडल मार्च निकालकर छात्रा हरिका राव नायडू को दी श्रद्धांजलि, परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग
पाटन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को पाटन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष मोहन साहू, जामगांव आर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल देवांगन के संयुक्त नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शन रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर जगदलपुर की दिवंगत छात्रा हरिका राव नायडू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, देवेश चंद्राकर, जनपद सदस्य दिनेश साहू, आनंद बघेल, भेदप्रकाश वर्मा, तरुण बिजौर, रूपेंद्र शुक्ला, विष्णु चंद्राकर, सालिक साहू, छोटू बघेल, कपूर साहू, डॉ. हेमंत साहू, प्रेमप्रकाश पांडे, मोहित विश्वकर्मा, विजय साहू, योगेश यादव, पूनम पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *