बोरवाय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनसेवा और संघर्ष को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प

बोरवाय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनसेवा और संघर्ष को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प

जामगांव आर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरवाय में “संगठन सृजन अभियान” के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता चैतन्य बघेल ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनसेवा की विचारधारा का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के हित में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिसके कारण कांग्रेस की विचारधारा जनता के बीच आज भी मजबूत बनी हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश निर्माण, लोकतंत्र की रक्षा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का रहा है।
कार्यक्रम में कपूर साहू, आशीष जैन, विष्णु प्रसाद चंद्राकर, प्यारे लाल भारदीय, डेविड चंद्राकर, अनिल चंद्राकर,पूर्व जिपस प्रकाश चंद्राकर,प्यारे लाल भारदीय, डेविड चंद्राकर, संतोष चंद्राकर जी, राधेश्याम टंडन जी, सेक्टर प्रभारी पवन डहरे जी, ईश्वर लाल चंद्राकर जी, दयाराम चंद्राकर जी, ईश्वर जोशी जी, बलाराम साहू जी, होलकर साहू जी, खोरबाहरा ठाकुर जी, नील नारंग जी, रोहित ठाकुर जी, संजय गुरुपरख जी, रोहित चंद्राकर जी, रोहित गुरुपरख जी, गैंदलाल चंद्राकर जी, गोलू ठाकुर जी, तेजराम गुरुपरख जी, युवा कांग्रेसी हेमंत टंडन जी, हरप्रसाद साहू, चंद्रशेखर देवांगन, खिलेश्वर कामरे, सौरभ कामरे, गीतेश्वर देवांगन, सूरज साहू जी, एमन साहू, राजेंद्र साहू, दुष्यंत जोशी संदीप डहरे, अमरनाथ साहू, शिवकुमार, रोहित सार्वा, नील नारंग, देव प्रसाद जांगडे, पुरुषोत्तम साहू, देव कुमार साहू, श्रवण चंद्राकर, शुभम डहरे, अशोक मेश्राम, भारत साहू, श्रीमती ज्योति साहू, सत्यमति डहरे, मधु डहरे, कविता बाई, अनूप देवी जोशी, मीना बाई, उषा बाई, द्रोपती बाई, हीराबाई, सभा भाई, चंपा बाई डहरे, योगिता डहरे जसोदा डहरे रामशिला देशलहरे यशोदा जोशी दुलारी डहरे, टिकेश्वरी डहरे, शशि प्रभा डहरे, सहित अन्य प्रमुख युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *