कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री का पुतला फूंका…

दुर्ग । देश की पहली महिला मुस्लिम सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस ग्रामीण व भिलाई जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया। बुधवार को दुर्ग शहर के प्रमुख चौक में कांग्रेसियों ने मंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

पुतला दहन कार्यक्रम की अगुवाई जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर और भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि सेना में सेवा देने वाली बेटियों के मान-सम्मान के साथ किसी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि गौरवशाली सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम देश का मान बढ़ाने वालों में शामिल है। ऐसे में उनके खिलाफ की गई कोई भी टिप्पणी निंदनीय और देश की बेटियों के अपमान के समान है। उन्होंने केंद्र सरकार से मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन में आर एन वर्मा, प्रदेश महासचिव राजेंद्र साहू, धीरज बाकलीवाल, नासिर खोखर, हरिशंकर ठाकुर, अम्बु यादव, मोहित शर्मा, संजीव साहू, तुषार ताम्रकार, शिरिष कोतास, मोहित वाडले, करुणा केवलतानी, आयुष शर्मा, अफ़रीन शेख सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *