“अंतिम वक्त में बदला खेल: अमिताभ जैन को मिला एक्सटेंशन, बने पहले ‘एक्सटेंडेड’ चीफ सेक्रेटरी”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में चल रही मुख्य सचिव पद को लेकर आपाधापी और अटकलों के बीच बड़ा निर्णय सामने आया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन को केंद्र सरकार से सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही वे राज्य के पहले ऐसे मुख्य सचिव बन गए हैं जिन्हें केंद्र ने एक्सटेंशन की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्य सचिव के रूप में श्री सुब्रत साहू और श्री मनोज पिंगुआ के नामों की चर्चा जोरों पर थी। माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक में अमिताभ जैन की विदाई के साथ नए मुख्य सचिव की घोषणा हो जाएगी। लेकिन अंतिम समय में केंद्र से आए अप्रत्याशित निर्णय ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, आज सुबह श्री अमिताभ जैन ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की, जहां राज्यपाल द्वारा उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *