दुर्ग। राज्य सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण की आड़ में स्कूलों को बंद करने और आत्मानंद स्कूलों की उपेक्षा के विरोध में आज दुर्ग में कांग्रेसजनों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता मुकेश चंद्राकर ने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि – युक्तियुक्तकरण की आड़ में प्रदेश के सैकड़ो स्कूल बंद किये जा रहे है वहीं आत्मानंद स्कूलों की देखरेख नहीं की जा रही, शिक्षकों के पद खाली हैं और सरकार आंखें मूंदे बैठी है। एक ओर जहां शिक्षा बंद हो रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार प्रदेश में नशे को बढ़ावा देने के लिए नई-नई शराब दुकानें खोल रही है। दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने कहा – “हम इस निर्णय का कड़ा विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि सरकार एवं शिक्षा विभाग इस फैसले को तत्काल वापस ले तथा प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता एवं व्यवस्था को सुदृढ़ करे।
इस प्रदर्शन और शिक्षा विभाग के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। प्रदर्शन में विशेष रूप सेपूर्व विधायक अरुण वोरा, दुर्ग जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर,अश्वनी साहू, राजीव गुप्ता, अलताफ अहमद, संजय कोहले, दीपक साहू, सीजी एंथोनी, राजकुमार पाली, नासिर खोखर, मुकेश साहू, संदीप वोरा, परमजीत सिंह भुई, आनंद ताम्रकार, अयूब खान, सुशील भारद्वाज, रत्ना रामदेव, सौरभ ताम्रकार, सुमित वोरा, तिलक राजपूत, राहुल शर्मा, प्रीतम देशमुख, अनूप पाटिल, हाजी इस्माइल, मकसद अहमद, विकास यादव, राजेश शर्मा, आयुष शर्मा, विकास सापेकर, कन्या ढीमर, संजू धनकर, सुमित घोष, विजेंद्र भारद्वाज, हेमा साहू, विजयंत पटेल तथा विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।