पाटन। नगर पंचायत पाटन में नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर आबंटन प्रक्रिया में कथित मनमानी और पक्षपातपूर्ण तरीके से 37 दुकानों के अनुचित आबंटन के विरोध में आज 13 अक्टूबर 2025, सोमवार को कांग्रेस पार्टी और स्थानीय व्यापारी एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन करने जा रहे हैं। यह धरना नगर पंचायत परिसर के सामने, पाटन में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य प्रशासन से टेंडर प्रक्रिया को रद्द कर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की माँग करना है।
इस आंदोलन में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश ठाकुर, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण), शामिल होंगे।
साथ ही आशीष वर्मा (पूर्व OSD, मुख्यमंत्री छ.ग. शासन), महेंद्र वर्मा (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन), देवेन्द्र चंद्रवंशी (जिला पंचायत सदस्य), अश्वनी साहू (पूर्व अध्यक्ष, मंडी बोर्ड दुर्ग), जवाहर वर्मा (विधायक प्रतिनिधि, जनपद पंचायत पाटन), अशोक साहू (विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत दुर्ग) और अजय सिंगौर (मंडल अध्यक्ष, पाटन ग्रामीण) सहित कई कांग्रेस नेता और व्यापारी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह धरना “अन्याय के विरुद्ध न्याय की आवाज़” है और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक पात्र व्यापारियों को न्याय नहीं मिल जाता।
आयोजकों ने नागरिकों और व्यापारिक समाज से अपील की है कि वे इस आंदोलन में अपनी उपस्थिति देकर समर्थन करें।