जामगांव आर। परिक्षेत्रीय साहू संघ बेल्हारी के त्रिवार्षिक चुनाव 2025 का मतदान सोमवार को साहू सदन, बेल्हारी में शांति पूर्वक संपन्न हुआ। मतगणना के बाद ग्राम गातापार निवासी टेसराम साहू अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, उनके नेतृत्व वाला पूरा पैनल बहुमत से विजयी रहा। उपाध्यक्ष पद पर महेश गंजीर (ओदरागहन) और लता साहू (गातापार) निर्वाचित हुईं। वहीं संगठन सचिव पद पर चेतन साहू (चारभांठा) और खुनेश्वरी साहू (किकिरमेटा) ने जीत दर्ज की। मतगणना पूर्ण होने के बाद मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक किशोर साहू ने परिणामों की घोषणा की, जिसके पश्चात् समर्थकों में उल्लास और हर्ष का माहौल बन गया। इस मौके पर नव-निर्वाचित अध्यक्ष टेसराम साहू ने समाज के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने मुझ पर दूसरी बार जो भरोसा जताया है, वह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। मैं समाज की एकता, प्रगति और सहयोग की भावना के साथ संगठन को नई दिशा देने का प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, महासचिव खेमलाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष लालेश्वर साहू, अश्वनी साहू, धनराज साहू, कमलेश्वरी साहू, किशन हिरवानी, डॉ. गुलाब साहू, सरिता साहू, रामनारायण साहू, पारखत साहू, सरजू साहू, जोगीराम साहू, हरिशंकर साहू, गोपेश साहू, कमलेश साहू, जीवधन साहू, कोमीन साहू, विमला साहू, भूमिका गंजीर, छगन साहू, बेनीराम साहू, लोकेश साहू, प्रेमलाल साहू, मूलचंद साहू, बलराम साहू, अंगेश्वर साहू, बबलू साहू, कैलाश साहू, मनोहर साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।