
समाधान शिविर में जामगांव आर में अस्पताल और पूर्ण तहसील की मांग हुई मुखर, वृक्षारोपण घोटाले जाँच की मांग ; 470 आवेदनों का मौके पर निराकरण
जामगांव आर। राज्यव्यापी सुशासन तिहार के तहत बुधवार को दक्षिण पाटन क्षेत्र के जामगांव आर में आयोजित जन समस्या निवारण समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। सहायक नोडल अधिकारी अशफाक अहमद ने बताया कि पाटन विकासखंड में अब तक कुल पांच समाधान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। जामगांव आर में आयोजित यह अंतिम शिविर रहा, जिसमें अपेक्षा से अधिक भीड़ देखने को मिली। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कामता प्रसाद साहू ने जामगांव आर में शासकीय अस्पताल की स्थापना तथा उपतहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने 35 ग्राम पंचायतो के सरपंचो से हस्ताक्षरित मांग पत्र मंच पर सौंपा । कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर ने उपस्थित नागरिकों को बाल विवाह मुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया एवं सेजेस जामगांव आर के प्रतिभाशाली बच्चों को मंच पर सम्मानित किया।
समाधान शिविर में दुर्ग सांसद विजय बघेल भी शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया, हितग्राहियों से मुलाकात की और अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। अपने संबोधन में सांसद बघेल ने कहा कि जामगांव आर में उमड़ी भारी भीड़ इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आम जनता का सरकार और प्रशासन पर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम करना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही आमजन की सुविधा और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
• ये भी रहे उपस्थित –
शिविर में जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर,कल्पना साहू, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू,जनपद सभापति खेमलाल देसलहरे, रवि सिन्हा, रामकुमार चंद्राकर ने भी सम्बोधित किया,एसडीएम लवकेश ध्रुव, जनपद सीईओ जागेंद्र साहू ने आभार जताया, कार्यक्रम का संचालन मोहित शर्मा ने किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रणव शर्मा, मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू,सरपंचगण चन्द्रिका साहू,संगीता शर्मा, कौशिल्या साहू, कविता साहू, निर्मला साहु, पुष्पलता जांगड़े, मधुरी निषाद, एमन आठे, रामकांत साहू,अमित अग्रवाल, प्रियलता महिपाल, मीनू शर्मा, राजेश बंछोऱ,देवकी निषाद, वरुण देव,शासकीय कालेज समिति अध्यक्ष नरेश केला, उपसरपंच मुकेश साहू,मनीष चंद्राकर,लभम बंछोऱ,पूरनेन्द्र सिन्हा,मनीष जैन,अंगेश्वर साहू, महेश साहू, रामसिंह बंसोड,भगवान सिंह चंद्राकर, धनराज साहू,मेघनाथ सागरवंशी, के एल साहू, बेनीराम साहू, पोसूराम निर्मलकर,तीरथ पटेल, अरुण चंद्राकर, डॉ धर्मेंद्र निर्मल, सुनीता यदु, भेन चंद्राकर, परमेश्वर चक्रधारी, टेसराम साहू, संजय चंद्राकर, सपना तिवारी, नंदिनी साहू, रूप सिन्हा,अभिषेक सेन, राकेश शर्मा, किशोर साहू, जिनेश जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
• सुशासन तिहार के अंतिम शिविर मेंउमड़ी जनसमस्याएं-
पाटन ब्लॉक आखिरी शिविर में आवेदनो का अम्बार लग गया,शिविर में अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत वृक्षारोपण कार्यों में कथित अनियमितताओं की जाँच , बढ़ती अवैध प्लाटिंग एवं अवैध शराब बिक्री रोकने तथा क्षेत्र में जारी अघोषित विद्युत कटौती के मुद्दे भी जोरदार ढंग से उठाए। नागरिकों ने इन समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। जानकारी के अनुसार यहाँ पीएम आवास के लिए सर्वाधिक 670 आवेदन,राजस्व संबंधित 323,एसबीएम 271,खाद्य विभाग 252,पंचायत विभाग 2027,मनरेगा 202,विद्युत विभाग के 87 सहित कुल 2373 आवेदन मिले जिसमें 470 आवेदनो का मौके पर निराकरण किया गया।
• हितग्राहियों का सम्मान और योजनाओं का लाभ वितरण
समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषण टोकरी वितरित की गई। दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा सोनम प्रजापति और छात्र पीयूष कुमार को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा मनरेगा के तहत 100 दिवस का रोजगार पूर्ण करने वाले श्रमिकों का सम्मान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान पूर्ण कर चुके हितग्राहियों का गृहप्रवेश कराया गया तथा एक दिव्यांग हितग्राही को ट्राइसाइकिल प्रदान कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।समाधान शिविर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।