शक्तिश्वर महादेव कांवर यात्रा में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब,ओदरागहन से खारून का जल लेकर कौहेश्वर महादेव का हुआ जलाभिषेक

शक्तिश्वर महादेव कांवर यात्रा में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब,ओदरागहन से खारून का जल लेकर कौहेश्वर महादेव का हुआ जलाभिषेक

जामगांव आर। सावन माह के अंतिम सोमवार को अंचल के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। इसी क्रम में शक्तिश्वर महादेव कांवर यात्रा समिति के तत्वावधान में दक्षिण पाटन क्षेत्र में विशाल कांवर यात्रा निकाली गई। रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच भी शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। ग्राम ओदरागहन स्थित शक्तिश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे। शिवभक्तों ने खारून नदी ओदरागहन से पवित्र जल भरा और ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ धर्मनगरी कौही के लिए प्रस्थान किया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कांवर यात्रियों का श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। कांवर लेकर चल रहे शिवभक्तों के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। यात्रा के कौही पहुंचने पर स्वयंभू शिवलिंग कौहेश्वर महादेव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। यात्रा संयोजक रवि सिन्हा ने सपरिवार शिवाभिषेक किया।

मौके पर कांवर यात्रा के संयोजक एवं जनपद सभापति रवि सिन्हा ने कहा कि सावन मास में कांवर यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को आस्था, सेवा, अनुशासन और सामाजिक समरसता से जोड़ने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि ओदरागहन से कौही तक शिवभक्तों का उत्साह यह दर्शाता है कि हमारी सनातन परंपराएं आज भी जन-जन की आस्था का केंद्र हैं। उन्होंने यात्रा में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान कीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग,कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा जामगांव आर,मंडल महामंत्री द्वय निर्मल जैन, पुणेंद्र सिन्हा, नारद साहू श्रीकांत चंद्राकर, अभिषेक सेन, कमलेश यादव, संजू साहू, विजय साहू, सीताराम साहू, अशोक शर्मा, गायत्री यादव, लीना साहू सरपंच कौही, योगेश्वर साहू अध्यक्ष मंदिर समिति, ईश्वर यादव, हेमलाल साहू, मूलचंद साहू, नारायण साहू, उकेश साहू, कमल साहू, हर्ष साहू, किरणबेदी साहू, सूरज निर्मलकर, संतोष निषाद, लुभम बंछोर, खिलेश गंजीर, जिनेश जैन, निलेश गंजीर, तामेश्वर साहू, लीलाराम साहू, नरेंद्र हिरवानी, योगेश साहू, धर्मेंद्र साहू, चेतन हिरवानी, अरविंद साहू, पवन साहू, कमलेश साहू पेंटर, लक्ष्मण साहू, मंशा ठाकुर, कुसुमलता साहू, खिलेश्वरी साहू, उमेश्वरी, झामिन, दुर्गा बाई, हिरंजनी, भारत निर्मलकर, बेनीराम साहू, चंदूलाल साहू, राजेश साहू, यशवंत साहू, सुभाष यादव, गुमान साहू, जागेश सिन्हा, सुरेश साहू, शिवकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *