तहसील स्तरीय तुलसी जयंती समारोह पर बटंग में गूंजी रामकथा, डेढ़ दर्जन मानस साधकों का सम्मान — सांसद विजय बघेल ने कहा, रामचरितमानस भारतीय संस्कृति और संस्कारों का आधार

तहसील स्तरीय तुलसी जयंती समारोह पर बटंग में गूंजी रामकथा, डेढ़ दर्जन मानस साधकों का सम्मान — सांसद विजय बघेल ने कहा, रामचरितमानस भारतीय संस्कृति और संस्कारों का आधार

पाटन । पाटन ब्लॉक के ग्राम बटंग में रविवार को तहसील मानस संघ पाटन एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में तहसील स्तरीय तृतीय तुलसी जयंती एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में रामचरितमानस की संगीतमय प्रस्तुति, मानस मर्मज्ञों के उद्बोधन, पंडवानी प्रस्तुति तथा मानस साधकों एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सम्मान ने आयोजन को भावपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला मानस संघ अध्यक्ष नीलकंठ ठाकुर, तहसील मानस संघ पाटन अध्यक्ष टीकाराम साहू, सरपंच गैंदुराम वर्मा एवं उपसरपंच महेश्वरी वर्मा की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात न्यू समता मानस मंडली बटंग, उपासना महिला मानस मंडली करेला, तुलसी के संदेश मानस मंडली बोरेंदा तथा रघुनायक मानस मंडली परसाही ने रामचरितमानस के विविध प्रसंगों का संगीतमय पाठ कर श्रद्धालुओं को रामकथा का श्रवण कराया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में जिला मानस संघ अध्यक्ष मेहतर वर्मा उपस्थित रहे। मौके पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि रामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारतीय जीवन पद्धति, संस्कार, मर्यादा और सामाजिक समरसता का मार्गदर्शक ग्रंथ है। तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के माध्यम से राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। आज के दौर में मानस मंडलियों और मानस साधकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि वे हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में होने वाले मानस आयोजन समाज को जोड़ने और सद्भाव बढ़ाने का माध्यम हैं

कार्यक्रम का संचालन पं उमाशंकर शुक्ला, पुनेश्वर साहू, मुरलीदास वैष्णव, थानूराम देवांगन ने किया। तहसील मानस संघ अध्यक्ष टीकाराम साहू ने आयोजन की सफलता के लिए सभी का आभार जताया। इस अवसर पर कोमल साहू, हितेंद्र साहू, आरती साहू,कामता साहू, अरुण कश्यप,दयानन्द साहू,सुधा वर्मा किरणलता ठकुर,डॉ गुलाब साहू, सरस्वती साहू,ओमप्रकाश वाऱधे, योगेश निर्मलकर,पुष्पा साहू,नेवेंद्र प्रजापति, गोपाल वर्मा, शिव माधरिया, हेमंत यादव, ओंकार वर्मा, पुरुषोत्तम पटेल, मोहनी वर्मा, दीपक वर्मा, लीना मानिकपुरी, रोहित पटेल, अनिल यदु, लक्ष्मी सिंगौर, भूपेश साहू सहित अन्य सक्रिय रूप में उपस्थित रहे

• मानस समाज को मर्यादा और संस्कार की राह दिखाता है-नीलकंठ ठाकुर

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं पूर्व जिला मानस संघ अध्यक्ष नीलकंठ ठाकुर ने कहा कि तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को जन-जन तक पहुंचाया। मानस का श्रवण व्यक्ति को केवल भक्ति से नहीं जोड़ता, बल्कि उसे परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बोध भी कराता है। उन्होंने कहा कि मानस की चौपाइयों में जीवन की हर परिस्थिति का समाधान और मानवता के कल्याण का संदेश समाहित है। मानस मर्मज्ञ लेखनी वर्मा ने कहा कि रामचरितमानस में नारी सम्मान, पारिवारिक मर्यादा, भाईचारा, त्याग और कर्तव्य की भावना का सुंदर चित्रण मिलता है। मानस मर्मज्ञ रामराजेश साहू ने कहा कि मानस समाज को जोड़ने वाली जीवनदायिनी धारा है। रामकथा के माध्यम से व्यक्ति के भीतर सेवा, संयम, सदाचार और परोपकार की भावना जागृत होती है।वहीं मानस मर्मज्ञ पुष्पा मिश्रा ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के माध्यम से भक्ति को जनभाषा में पहुंचाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को राम से जोड़ा। आयोजन में मानस से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के साथ चेतन देवांगन पाहंदा द्वारा पंडवानी की प्रस्तुति दी गई।

• इन्हे मिला तुलसी अलंकरण, मानस मयंक और मानस पथिक सम्मान

समारोह में मानस एवं रामकथा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मानस साधकों को सम्मानित किया गया। तुलसी अलंकरण सम्मान से राकेश ठाकुर निपानी (तबला), रमेश कौशिक झीट (व्याख्या), सतन साहू बठेना (तबला), भुजबल साहू परसदा (व्याख्या), जागेश्वर शुक्ला भिलाईर (व्याख्या), चोवाराम ठाकुर धौराभाठा (गायन), योगेश्वर ठाकुर बोरेंदा, मनीष चंद्राकर बेल्हारी (मानस आयोजन) एवं श्रीराम पटेल बटंग (मानस व्याख्यान) को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार मानस मयंक सम्मान से गीतांजली साहू बोरेंदा (तबला), तुकाराम निषाद शुक्लाडोह (व्याख्या) एवं राज साहू बठेना (तबला) को नवाजा गया।मानस पथिक सम्मान से सनत साहू, डामन साहू, गिरधारी साहू, परमानंद साहू, भेल चंद्राकर एवं योगेश ठाकुर को सम्मान प्रदान किया गया। विशेष सहभागिता के लिए नरेंद्र वर्मा एवं रोहित पटेल का भी सम्मान किया गया। समारोह में स्वतंत्रता सेनानी परिवार के उत्तराधिकारी संजय वर्मा, महेश वर्मा एवं गुमान वर्मा को भी मंच पर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *