बी.एल.ओ. ड्यूटी के दौरान शिक्षक पर जानलेवा हमलासमग्र शिक्षक फेडरेशन ने जताया आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

बी.एल.ओ. ड्यूटी के दौरान शिक्षक पर जानलेवा हमलासमग्र शिक्षक फेडरेशन ने जताया आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

पाटन/भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र में बी.एल.ओ. ड्यूटी पर तैनात शिक्षक श्री रूपेश जोशी पर हुए जानलेवा हमले की घटना ने शिक्षकों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब श्री जोशी अपने निर्धारित कार्य का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने पहले गाली-गलौज की और फिर ईंट से प्रहार कर हमला कर दिया। हमले के बाद शिक्षक घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी सामने आते ही छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने इस कृत्य की तीव्र निंदा की है। फेडरेशन ने कहा है कि शिक्षक समाज का निर्माण करते हैं और उन पर इस प्रकार के हमले किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हैं। संगठन ने प्रशासन से हमलावर पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फेडरेशन ने सरकार से शिक्षकों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, जानमाल की सुरक्षा, तथा बीमा सुरक्षा को अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग भी की है। संगठन का कहना है कि फील्ड कार्यों में लगे शिक्षकों को कई जोखिमों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में उनकी सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए।

फेडरेशन की ओर से जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा,
ब्लॉक अध्यक्ष (पाटन) चेतन सिंह परिहार,जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार देवांगन,ब्लॉक सचिव (पाटन) राजकुमार बघेल,
उपाध्यक्ष खेलावन सिंह कुर्रे, टेकेश्वर प्रसाद यदु,तथा सदस्यों—बुधारू राम निषाद, राजकुमार गुप्ता, देवनारायण बघेल, झम्मन सिंह, अंकेश महिपाल, दानेश्वर प्रसाद वर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, सुनील बघेल, चन्द्रशेखर साहू, यादराम साहू, कामता प्रसाद धनकर, कमलेश कुमार साहू, टेकराम चंद्राकर, किशोर कुर्रे, चिंताराम भारतद्वज, खिलेश कुमार साहू, ज्ञानेश्वर द्विवेदी, वरुण निषाद, पुरुषोत्तम ठाकुर, शेषनारायण निषाद, टेकराम साहू, महाबीर निषाद,महिला प्रकोष्ठ पाटन—अध्यक्ष श्रीमती रचना वर्मा, सचिव श्रीमती मनीषा गौतम, श्रीमती हर्षलता साहू, श्रीमती शशिकला कुर्रे ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़े स्तर का आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *