पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कर्मा भवन, सेलूद में संपन्न हुई। बैठक में परिक्षेत्र की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए, जहां समाज के उत्थान, संगठन की एकता तथा आगामी राजिम जयंती महोत्सव के आयोजन को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत कृष्ण कर्मा की आरती-पूजा के साथ हुई। इसके पश्चात नवनिर्वाचित परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए निर्वाचित होने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश साहू संघ की संशोधित नियमावली के पालन पर जोर देते हुए समाज को संगठित रखने हेतु सभी से सहयोग की अपील की।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 8 जनवरी 2026 को परिक्षेत्र स्तरीय राजिम जयंती महोत्सव का आयोजन ग्राम देमार में किया जाएगा। अध्यक्ष श्री हिरवानी ने कहा कि यह आयोजन साहू समाज की ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति एवं परंपराओं को समाज के बीच सशक्त रूप से प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व महासचिव एवं प्रमुख सलाहकार खेमलाल साहू ने समाज में व्याप्त मतभेदों पर चिंता जताते हुए कहा कि “किसी को छोटा बनाकर बड़ा नहीं बना जा सकता। समाज के हित में सभी को मिलकर कार्य करना होगा।” उन्होंने प्रदेश साहू संघ के निर्णयों का सम्मान करने की अपील की।
पूर्व तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा कि भक्त माता राजिम साहू समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनकी गाथा समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने आयोजन के प्रयासों की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर संयम बरतने और अनावश्यक टीका-टिप्पणी से बचने की अपील की। पूर्व परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने कहा कि राजिम जयंती महोत्सव समाज को अपनी ऐतिहासिक जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया। वहीं तहसील उपाध्यक्ष विमला साहू ने निर्वाचित किए जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया।
बैठक का संचालन गोपेश साहू एवं अर्जुन साहू ने किया, जबकि संतोष साहू ने आभार प्रदर्शन किया।
बैठक में पूना राम साहू, नंद साहू, कौशल बनपेला, उषा साहू, दामिनी साहू, ललिता साहू, रवि साहू, अनिल बनपेला, जयंत साहू, हरि साहू, ओमप्रकाश साहू, बलराम साहू, दानी राम साहू, रेखराम साहू, लेखराम साहू, हेमंत साहू, खिलेश्वरी साहू, लोकेश्वर साहू, दुर्वासा साहू, डाकेंद्र साहू, प्रेमलाल साहू, अंबी साहू, जयप्रकाश साहू, शंकर साहू, लखन साहू, जितेंद्र साहू, संध्या साहू, हितेश साहू, रूपेश साहू, लक्ष्मण साहू, सुरेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।