तीन दिवसीय काम बंद–कलम बंद हड़ताल पर दुर्ग में हुआ निर्णायक रणनीतिक बैठक,मोदी की गारंटी लागू करने की मांग पर फेडरेशन सख्त

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग संभाग की संभागीय बैठक आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को स्थानीय जनपद पंचायत के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने की।बैठक में विशिष्ट रूप से प्रांतीय सचिव एवं दुर्ग संभाग प्रभारी राजेश चटर्जी, लिपिक संघ प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश लिपिक संघ प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी, स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ प्रांताध्यक्ष पंकज पांडेय, शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष मनोज कुमार साहू, संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा, संभागीय अध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव, जिला संयोजक विजय लहरे, राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष रूपेश पांडेय तथा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के महासचिव अनुरूप साहू सहित फेडरेशन से संबद्ध विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान प्रदेश के कर्मचारियों से किए गए वायदों अर्थात “मोदी की गारंटी” को लागू करने की मांग को लेकर 11 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन मांगों के समर्थन में आगामी 29, 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को तीन दिवसीय निश्चितकालीन काम बंद–कलम बंद हड़ताल को सफल बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। सभा में उपस्थित सभी कर्मचारी नेताओं ने एकमत होकर हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग के मीडिया प्रभारी भानुप्रताप यादव द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *