आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ उतई में पदयात्रा व घर-घर संपर्क अभियान, विधायक ललित चंद्राकर व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक हुए शामिल

उतई। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत समूचे देश में चल रहे घर-घर संपर्क अभियान की कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल द्वारा नगर पंचायत उतई में पदयात्रा एवं घर-घर संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक विशेष रूप से शामिल हुए।पदयात्रा के दौरान नेताओं ने नगर भ्रमण कर दुकानदारों एवं आम नागरिकों से संवाद किया तथा स्वदेशी निर्मित वस्तुओं को बेचने, स्वयं उपयोग करने और अधिकाधिक खरीदने के लिए लोगों को प्रेरित किया। अभियान का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को जन-जन तक पहुँचाना और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है, जिसकी पूर्ति आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने बताया कि 90 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ता देशभर में घर-घर संपर्क कर लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए जागरूक कर रहे हैं। उतई नगर पंचायत में भी इसी उद्देश्य के साथ घर-घर संपर्क कर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग हेतु नागरिकों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, कार्यक्रम प्रभारी गिरेश साहू, जिला पंचायत सदस्य गायत्री वर्मा एवं श्रद्धा साहू, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, महामंत्री प्रवीण यदु, नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, उपाध्यक्ष शिव नारायण देशमुख सहित मंडल, नगर पंचायत, सोसायटी, पंचायत प्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *