पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत आगेसरा स्थित हाई स्कूल प्रांगण में 17 अप्रैल को पूर्व सरपंच संपत लाल साहू द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके लिए स्कूल परिसर में पंडाल लगाकर बच्चों को अवकाश दे दिया गया। विधायक प्रतिनिधि छ्बलू राम साहू ने इस मामले की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी से की है।
शिकायत में बताया गया कि कार्यक्रम के लिए न तो शाला विकास समिति से अनुमति ली गई और न ही किसी प्रकार की सूचना दी गई। आरोप है कि स्कूल के व्याख्याता गिरधर वर्मा ने स्कूल के स्वीपर से दरवाजा खुलवाकर प्रांगण सौंपा, जबकि पूर्व में उन्होंने स्वयं कहा था कि सरकारी स्कूल का परिसर निजी उपयोग के लिए नहीं दिया जा सकता। बताया गया कि पूर्व में सरपंच रमाकांत साहू को भी परीक्षा केंद्र खोलने की अनुमति नहीं दी गई थी। मामले में शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की गई है।