भरर में 25-26 अप्रैल को विशाल कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे शामिल…

(23वें वर्ष में प्रवेश, 99 इकाइयों में चल रही जोरदार तैयारियां)

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में 23वें वर्ष तहसील स्तरीय कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह का भव्य आयोजन 25 एवं 26 अप्रैल को जामगांव (आर) परिक्षेत्र के ग्राम भरर में किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे।.कार्यक्रम को लेकर तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नया रायपुर स्थित उनके निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

गौरतलब है कि तहसील साहू संघ पाटन द्वारा पिछले 22 वर्षों से निरंतर कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी आयोजन को भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंत्री, सांसद एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।
आयोजन की सफलता के लिए तहसील के सभी 99 इकाइयों में लगातार बैठकें आयोजित कर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, महेंद्र साहू, गंगादीन साहू, किशन हिरवानी, पारखत साहू, नारद साहू, ज्योतिप्रकाश साहू, सुरेश साहू, दिलीप साहू, कौशल साहू, संजू साहू, प्रदीप साहू, अनिल साहू, कृष्णा साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *