डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान : #NaxalFreeCG, साय सरकार का एक्शन बना ‘गेमचेंजर’, अब विकास ही नया एजेंडा”

रायपुर, 31 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लंबे संघर्ष के बाद मिली ऐतिहासिक सफलता को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवा रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर इस उपलब्धि पर बधाई दी और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास, विश्वास और समृद्धि के स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने बताया कि वर्षों तक नक्सलवाद प्रदेश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बना रहा, खासकर बस्तर अंचल लंबे समय तक हिंसा और भय के साये में रहा।
उन्होंने कहा कि अब हालात तेजी से बदल रहे हैं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की मुख्यधारा मजबूत हो रही है। बस्तर सहित पूरे प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विश्वास का नया वातावरण तैयार हो रहा है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव साफ दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ नेतृत्व, स्पष्ट नीति और प्रभावी रणनीति को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में भयमुक्त और सुरक्षित छत्तीसगढ़ का सपना अब साकार हो रहा है। साय ने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी वीरता और बलिदान इस ऐतिहासिक सफलता की नींव हैं। साथ ही उन्होंने सुरक्षाबलों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए इसे उनकी अथक मेहनत का परिणाम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *