कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद सेवा सहकारी समिति भरर में धान खरीदी शुरू—ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर हुआ शुभारंभ

कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद सेवा सहकारी समिति भरर में धान खरीदी शुरू—ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर हुआ शुभारंभ

जामगांव आर। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बावजूद छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा खरीफ फसल अंतर्गत धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर, शनिवार को निर्धारित समय पर प्रारंभ कर दिया गया। सेवा सहकारी समिति भरर (पंक्र. 2527) में प्राधिकृत अधिकारी राजेश बंछोर, सरपंच कौशिल्या साहू की उपस्थिति में खरीदी कार्य सुचारू रूप से शुरू किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कांटा पूजन, अन्नपूर्णा माता और भगवान बलराम के जयघोष के साथ पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार की गई। हड़ताल के बावजूद समिति के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से प्रारंभ किया गया, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

इस अवसर पर जामगांव आर मंडल कोषाध्यक्ष अरुण चंद्राकर, बूथ अध्यक्ष दिनेश नागरिया, छबि लाल साहू, पंच बिष्णु राम साहू, समिति के उन्नत कृषक दुर्योधन चंद्राकर, ग्राम घोरारी के युवा नेता लोमश बंजारे, भरर के वरिष्ठ भाजपा नेता गोवर्धन साहू, कौशल चंद्राकर, लोकेश चंद्राकर ,समिति प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *