निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत भरर की छात्राओं को मिली नई साइकिलें !एसएमडीसी अध्यक्ष अरुण ने कहा- बेटियों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा नही आएगी…

निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत भरर की छात्राओं को मिली नई साइकिलें !एसएमडीसी अध्यक्ष अरुण ने कहा-  बेटियों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा नही आएगी…

जामगांव (आर)। शासकीय हाईस्कूल भरर में शनिवार को राज्य की साय सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों की छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में होने वाली असुविधा दूर करना, उनकी शिक्षा की निरंतरता बनाए रखना और बीच में पढ़ाई न छूटे यह सुनिश्चित करना है, ताकि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर परिवार व समाज का नाम रोशन कर सकें।

साइकिल वितरण कार्यक्रम में शाला प्रबन्धन एवं विकास समिति के अध्यक्ष अरुण चंद्राकर,सरपंच कौशिल्या साहू, सांसद प्रतिनिधि द्रोण चंद्राकर, चुनु चंद्राकर, दिनेश नागरिया,गोवर्धन साहू,छबीलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता अरुण चंद्राकर ने कहा कि राज्य की साय सरकार द्वारा प्रदान की गई यह साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया गया कदम है। आप सभी बेटियाँ निर्भय होकर विद्यालय जाएँ, मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने सपनों को नया आयाम दें। शिक्षा ही वह शक्ति है जो जीवन बदलने की क्षमता रखती है। आप आगे बढ़ें, हम सब आपके साथ हैं।उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने की प्रेरणा दी तथा अभिभावकों से भी आग्रह किया कि बेटियों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आने दें।कार्यक्रम में शाला परिवार की प्राचार्य शांडिल्य ,गुप्ता , तोशीन साहू, देश प्यारे सहित समस्त स्टाफ और छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *