आगेसरा के देवांश साहू ने स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल जीता…


जामगांव आर । कोरबा में आयोजित 12वीं छत्तीसगढ़ स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में पाटन ब्लॉक के ग्राम आगेसरा के होनहार खिलाड़ी देवांश साहू ने 32 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। देवांश की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव आगेसरा का नाम रोशन किया है।

गौरतलब है कि 12 वर्ष के देवांश साहू वर्तमान में कक्षा 7वीं के छात्र हैं। वे ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच रमाकांत साहू व शिक्षिका विजयलक्ष्मी साहू के सुपुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर कोच अमन सोनी (सिमगा), मनीष साहू (धमतरी), सियाराम साहू, बालाराम साहू, जसवंत साहू, कन्हैया साहू, केशव सोनी, शत्रुघ्न साहू सहित परिवारजन, ग्रामीणजन व क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *