निपानी कबड्डी प्रतियोगिता में देवगहन ने मारी बाजी, 21 हजार रुपये और ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन, उतई रही उपविजेता; अशोक साहू, राजेश ठाकुर और दिनेश साहू की मौजूदगी में हुआ पुरस्कार वितरण

रानीतराई। ग्राम निपानी में यंग स्टार कबड्डी क्लब एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमों ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद देवगहन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निपानी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत दुर्ग थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य दिनेश साहू, जनपद सदस्य रश्मि भेदप्रकाश वर्मा, भोज रघुवंशी (सेक्टर प्रभारी), विक्की दाऊ (आयुक्त, ग्राम निवेश दुर्ग), कन्हैया पाण्डेय (पंचायत सचिव), मंजू लाल भारती (कॉपरेटिव संचालक) एवं जितेन्द्र साहू उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अशोक साहू ने छत्तीसगढ़िया खेलों को बढ़ावा देने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। आज गांवों के युवाओं में खेलकूद के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति भी रुझान बढ़ रहा है, जो सकारात्मक संकेत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेश ठाकुर ने दक्षिण पाटन में वर्षों से कबड्डी प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय गजेंद्र सिंह ठाकुर का स्मरण किया। उन्होंने खिलाड़ियों को समर्पण, जोश और होश के साथ खेलते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जनपद सदस्य दिनेश साहू ने कहा कि निपानी की प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमों की भागीदारी गौरव की बात है। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

देवगहन प्रथम, उतई द्वितीय स्थान पर

प्रतियोगिता के परिणामों में देवगहन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 21,001 रुपये नगद एवं ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं उतई की टीम 15,001 रुपये के साथ द्वितीय, आलबरस की टीम 10,001 रुपये के साथ तृतीय तथा सिलौटी की टीम 5,001 रुपये के साथ चतुर्थ स्थान पर रही। सभी विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपसरपंच तोरण साहू, संतोष सिंह ठाकुर, संतोष साहू (पंच), दिलीप सिन्हा (पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष), टिकेंद्र सिन्हा (ग्रामीण अध्यक्ष), झुमुक रघुवंशी (ग्रामीण उपाध्यक्ष), रमेश साहू (ग्रामीण सचिव), राहुल रघुवंशी, नरेश नट, दिनेश सिन्हा, खोमन सिन्हा, ऐश्वर्य ठाकुर, धनेश सिन्हा, लोकेश सिन्हा, मनोज सिन्हा, तामेश्वर बंजारे, डीकेश सिन्हा, कामता साहू, गिरधारी साहू, खेमलाल सिन्हा, चरण जोशी, संजय पांडे, रोशन सिन्हा, रतन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

#Nipani, #KabaddiCompetition, #DevGahan, #StateLevelKabaddi, #RaniTarai, #Patan, #Durg, #ChhattisgarhSports, #KabaddiTournament, #YuvaChannelNews, #SportsNews, #Chhattisgarh,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *