पाहन्दा में 28 दिसंबर से शिवमय होगा माहौल! सात दिनों तक बहेगी शिव महापुराण कथा की ज्ञानगंगा ! आचार्य पं. युवराज पांडेय करेंगे कथा वाचन, तैयारियों में जुटी आयोजन समिति

पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम पाहंदा में आगामी 28 दिसंबर 2026 से 3 जनवरी 2027 तक आयोजित होने वाली भव्य श्री शिव महापुराण कथा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। आयोजन को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजन समिति के सदस्यों ने कथा स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन आचार्य पं. युवराज पांडेय के श्रीमुख से संपन्न होगा। कथा के दौरान 29 दिसंबर को भव्य पटपर झांकी का विशेष आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।.स्थल निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था, कथा पंडाल, पेयजल, पार्किंग, आवागमन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। समिति के सदस्यों ने आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया।

इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य शेखर निर्मलकर, सुरेंद्र साहू, भारत वर्मा, राजेश्वर साहू, संदीप विश्वकर्मा, मुकेश साहू, तुलेंद्र, टूपेंद्र, उमाशंकर साहू, रोहित ठाकुर, संजय साहू, पूरण धीवर, कमलेश साहू एवं रामकुमार साहू उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए समर्पित भाव से जुटने का संकल्प लिया। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त शिवभक्तों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शिव महापुराण कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *