कर्मा जयंती में शामिल हुई जिपंस कल्पना- कहा समाज का विकास और उत्थान संगठित प्रयासों से ही संभव…

( बोरेन्दा में भव्य रूप से मना कर्मा जयंती महोत्सव )

रानीतराई – दक्षिण पाटन के ग्राम बोरेन्दा में साहू समाज की ओंर से कर्मा जयंती महोत्सव आयोजित किया गया,सामाजिक परिजनों ने भव्य कलश यात्रा निकालकर भक्त माता कर्मा की सामूहिक आरती कर खिचड़ी प्रसाद का भोग लगाया गया |


कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कल्पना साहू शामिल हुए और समारोह को सबोधित करते हुए कहा कि कर्मा माता केवल साहू समाज ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श हैं उनका जीवन परिश्रम, सत्य और सेवा के मार्ग को दर्शाता है,उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को कर्मठता और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया और कहा कि समाज का विकास और उत्थान संगठित प्रयासों से ही संभव है।


कार्यक्रम के दौरान साहू समाजिक परिजनों ने मुख्यअतिथि कल्पना नारद साहू का सम्मान करते हुए समाज के उत्थान और विकास के लिये उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की। आयोजन में तहसील साहू संघ के अध्यक्ष दिनेश साहू,जिपं के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू, गरीबा दास साहू, डुलेश्वर् साहू,जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,सरपंच कामेश् कश्यप,आकाश यादव,ईश्वर यादव, भागवत निषाद,गौतम कौर,लिना सुरेश साहू( सरपंच कौही),यशवंत साहू सरपंच जरवाय),ईश्वर निषाद( सरपंच केसरा) पर मंचासीन रहे |


इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अभिषेक सेन,मुकेश साहू अध्यक्ष साहू समाज बोरेन्दा,मन्नू साहू,गीता साहू,अश्वनी साहू,खिलावन साहू, महेंद्र साहू,मोहन साहू,सोमन साहू, जितेंद्र साहू,रमा साहू,केंवरा साहू, खिलेश्वरी साहू,भूनेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *