केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दुर्ग सांसद विजय की भेंट : नक्सली उन्मूलन अभियान की सराहना एवं सहकारिता पर चर्चा…

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दुर्ग सांसद विजय की भेंट : नक्सली उन्मूलन अभियान की सराहना एवं सहकारिता पर चर्चा…

भिलाई-दुर्ग संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय बघेल एवं राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडेय ने बुधवार सुबह केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली स्थित उनके आवास में भेंट किया ! श्री बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को उनके सफल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सली उन्मूलन अभियान की प्रशंसा करते हुए राज्य में शांति और विकास स्थापित करने के उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

श्री बघेल ने इस मुलाकात के बाद युवा चैनल के संवादाता को बताया कि छत्तीसगढ़ लंबे समय से नक्सली समस्या से जूझ रहा था, लेकिन केंद्र सरकार के दृढ़ संकल्प और सुरक्षा बलों के साहसिक अभियान के कारण राज्य में शांति बहाल हो रही है। इस सफल रणनीति के लिए हमने गृहमंत्री को बधाई दी और उनके मार्गदर्शन में आगे भी इस अभियान को प्रभावी रूप से जारी रखने का अनुरोध किया।इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में श्री बलराम कृषि उत्पादन एवं विपणन को-ऑपरेटिव सोसायटी (सबको) के माध्यम से किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी साझा की। साथ ही, फिल्म एवं लोक कलाकारों के लिए गठित सहकारी समिति के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए, समय-समय पर मार्गदर्शन प्रदान करने की अपील की। सांसद बघेल ने कहा कि गृहमंत्री शाह से हुई इस महत्वपूर्ण चर्चा से हमें मार्गदर्शन और प्रेरणा मिली, जिससे हम छत्तीसगढ़ के विकास और सहकारिता को और सशक्त बना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *