नवागांव बी से रामलला के दर्शन हेतु श्रद्धालु अयोध्या रवाना, शासन की श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत मिली सौगात

जामगांव आर । छत्तीसगढ़ शासन की श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आज ग्राम नवागांव बी से चार श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। धर्म और आस्था से परिपूर्ण इस पावन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को ग्राम पंचायत व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर तथा मंगलकामनाओं के साथ विदाई दी गई। ग्राम पंचायत नवागांव बी के सरपंच कविता साहू, उपसरपंच छगनलाल साहू, भाजपा बूथ अध्यक्ष अभिषेक सेन, सरपंच प्रतिनिधि जयप्रकाश साहू की गरिमामयी उपस्थिति में श्रद्धालुओं को विदाई दी गई।सरपंच कविता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रामलला दर्शन योजना से ग्रामीण श्रद्धालुओं को निःशुल्क और सम्मानपूर्वक तीर्थयात्रा करने का अवसर मिल रहा है, जिससे सामाजिक और धार्मिक सद्भाव को बल मिल रहा है । इस यात्रा के लिए रामअवतार सेन, ईश्वर साहू, विश्राम साहू, और कामता साहू का चयन किया गया। इन्हें पहले बस से दुर्ग रेलवे स्टेशन ले जाया गया, जहां से विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *