हजारों शिवभक्तों ने खारून नदी से जल लेकर रुद्राभिषेक कर मांगी सुख-शांति की कामना, श्रद्धा और समर्पण से गूंज उठा कौही शिवधाम
रानीतराई। सावन माह के अंतिम सोमवार को रानीतराई ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कौही स्थित स्वयम्भू भगवान शिवलिंग मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों की संख्या में जुटे शिवभक्तों ने मानव श्रृंखला बनाकर पावन खारून नदी की जलधारा से जल लेकर भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक किया। इस विशेष अवसर पर पूरे गांव का वातावरण “हर हर महादेव”, “बोलबम”, “श्री शिवाय नमोस्तुभ्यम” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।
शिवलिंग पर जलाभिषेक हेतु महिला-पुरुष, स्कूली बच्चे एवं युवा श्रद्धालु करीब आधा किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर खारून नदी से जल लेकर मंदिर पहुंचे। आयोजन में भक्ति, अनुशासन और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का आयोजन श्री महाकाली हनुमान मंदिर परिसर, विहिप, अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार, तथा बोलबम सेवा समिति (सेमरा बी, सुपेला, सिलतरा, सिलघट, कौही, बोरेन्दा) के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। आयोजन की शुरुआत पंडित संजीव तिवारी गुजरा द्वारा शिव महापुराण पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना से हुई। इसके पश्चात शिवलिंग पर दूध, दही, बेलपत्र, चंदन, श्रीफल, पुष्प आदि अर्पित कर रुद्राभिषेक किया गया।पूरे आयोजन में बोलबम कांवरियों की टोली डीजे की भक्ति धुनों पर नृत्य करती हुई मंदिर पहुंची और शिव भजनों के साथ रात्रि विश्राम किया। अंत में विशाल भंडारा का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस भव्य आयोजन में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रमुख अतिथियों में पूर्व दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत धमतरी सभापति पूजा राजू सिन्हा, पाटन जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,जनपद सदस्य रवि सिन्हा, किसान मोर्चा सदस्य धनराज साहू, सरपंच चंद्रिका साहू, मंदिर समिति अध्यक्ष योगेश्वर साहू,भाजपा नेता लालेश्वर साहू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू, जनपद सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा ,जनपद सभापति रवि सिन्हा,कौही सरपंच लीना सुरेश साहू, निर्मल जैन, मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश्वर साहू, सचिव राजेश साहू,सहसचिव पुरषोत्तम सिन्हा, कोषाध्यक्ष हेमलाल साहू,उपाध्यक्ष सुनीता यादव, ईश्वर यादव, सहकोषाध्यक्ष मुकेश साहू, माधव राम साहू, पंकज सिन्हा,नोशनलाल सिन्हा, रामसिंग साहू महामंत्री, मीडिया प्रभारी धनसिंह सेन, कमल नारायण साहू, कमलनारायण साहू, सुरेंद्र सिन्हा, कन्हैया लाल साहू, कन्हैया लाल सिन्हा,सुरेश साहू,बेनीराम साहू, बसंत सिन्हा,विजय गिरी गोस्वामी, चेतन देवांगन, कामता साहू,विजय साहू, तुकेश साहू ,हेमंत देवांगन,अनुरुद्ध देवांगन, प्रमोद पन्नू सिन्हा, कुमलेश्वर साहू, कुनैत धनकर,तामेश्वर साहू, सुभाष यादव, राकेश सिन्हा, सुरेश साहू,सुरेंद्र सिन्हा, चेतन देवांगन, पन्नू सिन्हा, पुरषोत्तम सिन्हा, केदार साहू,विकास साहू,योगेश,निक्की, भाले, श्रीकांत चन्द्राकर,अमरसिंह साहू,धनुष देवांगन,मोहन साहू, मुकेश साहू, गज्जू सेन, अनिल देवांगन, गणेश देवांगन, परदेशी देवांगन, भूपेंद्र सिन्हा, भूपेंद्र साहू, अनिल सिन्हा, कुलेश्वर सिन्हा, बसन्त सिन्हा, डोमन सिन्हा सहित सिद्धाश्रम साधक परिवार, पुलिस प्रशासन, ग्राम पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा