चारभाठा में भक्तिमय माहौल : माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, समाज ने दिखायी एकजुटता

जामगांव आर । दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकतई के आश्रित ग्राम चारभाटा में साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसने पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में समाज के लोगों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लालेश्वर साहू (तहसील अध्यक्ष, साहू संघ पाटन) उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता टेसराम साहू (अध्यक्ष, परिक्षेत्रीय साहू समाज बेल्हारी) ने की। विशेष अतिथि के रूप में कल्पना नारद साहू (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग), दिनेश साहू (पूर्व तहसील अध्यक्ष, साहू संघ पाटन), माधुरी नरोत्तम निषाद (सरपंच, ग्राम पंचायत अकतई), मोहनी चेतन साहू (पूर्व सरपंच) एवं मन्नू साहू मंचासीन रहे।

अपने संबोधन में कल्पना नारद साहू ने माता कर्मा देवी के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिक्षा, संस्कार और एकता को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, भाईचारा और जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। साथ ही, यह नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में नोहर साहू, चेतनलाल साहू, नूतन साहू, मोहनलाल साहू, मोहित साहू, मुरारी साहू, नीरज साहू, प्रवीण साहू, युवराज साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *