डिघारी के लाल ने बढ़ाया गांव का मान : चंद्रकांत गोस्वामी अग्निवीर में चयनित, निकली भव्य शोभायात्रा

डिघारी के लाल ने बढ़ाया गांव का मान : चंद्रकांत गोस्वामी अग्निवीर में चयनित, निकली भव्य शोभायात्रा

कड़ी मेहनत और अनुशासन से हासिल की सफलता, ग्रामीणों ने डीजे के साथ मनाया जश्न
रानीतराई। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम डिघारी के होनहार युवा चंद्रकांत गोस्वामी का भारतीय सेना की अग्निवीर योजना में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। चंद्रकांत, पिता श्री शंकर गोस्वामी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। चंद्रकांत की उपलब्धि से परिवार सहित पूरे ग्रामवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी यह सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और देशसेवा के प्रति युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

इस अवसर पर ग्राम डिघारी में ग्रामीणों द्वारा भव्य डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और चंद्रकांत का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। गांव में जगह-जगह मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी की सरपंच प्रियालता महिपाल, उपसरपंच भूपेश निर्मलकर, खुमान यादव, सुकृता ठाकुर, मीना यादव, सुखदेव ठाकुर, चन्द्रकला वर्मा, सीएल वर्मा, दशरथ गोस्वामी, अमृत गोस्वामी, शंकर गोस्वामी, गुंजा गोस्वामी, पल्लवी गोस्वामी, त्रिलोक ठाकुर, प्रितम यादव, नुकेश यादव, तुषार ठाकुर, शुभम ठाकुर, एकांत साहू, किशन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने चंद्रकांत गोस्वामी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य और सफल देश सेवा की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *