दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिले की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से की गई।घोषित कार्यकारिणी में 18 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सह-कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री एवं 1 सहकार्यालय मंत्री शामिल हैं।
इस नई कार्यकारिणी में पाटन क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वे वर्तमान में जिला साहू संघ के कोषाध्यक्ष भी हैं। वहीं, दूसरे महामंत्री के रूप में दुर्ग के वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद अरोरा को जिम्मेदारी दी गई है, जो पूर्व में तीन बार जिला भाजपा कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। पाटन विधानसभा से श्रीमती हर्षा चंद्राकर को उपाध्यक्ष तथा श्रीमती शैलेन्द्री मंडावी को मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी में पाटन क्षेत्र से तीन पदाधिकारियों को स्थान मिलने से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
दिलीप साहू को महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेता प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, भाजपा नेता राकेश पांडे, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, योगेश निक्की भाले, रानी केशव बंछोर, ज्योति प्रकाश साहू, कमलेश साहू, कमलेश चंद्राकर, धर्मेंद्र सिन्हा, लोकमणि चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, धनराज साहू, खेमलाल साहू, मनीष चंद्राकर, हरप्रसाद आदिल, पीएन दुबे, ए. गोल्डी गोस्वामी, उमाकांत साहू, राजू निषाद, तृप्ति चंद्राकर, पुणेंद्र सिन्हा, नेतराम निषाद, रूप सिंह सिन्हा, रामसिंह बंसोड़,यादमल गोलछा,अखिलेश मिश्रा, कृष्ण कुमार साहू, दामोदर चक्रधारी, निशा सोनी, केवल देवांगन, सागर सोनी, विजयकांत बंछोर समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।