मुख्यमंत्री की पहली पसंद-मनीला से सीधे रायपुर: विकासशील बनेंगे छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव !”

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने 1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी विकास शील को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन के 30 सितंबर 2025 को रिटायरमेंट के बाद इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

गौरतलब है कि विकास शील वर्तमान में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र भेजा, जिसके बाद केवल एक दिन में उन्हें मनीला से औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया गया। जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री विकासशील को लंबे समय से अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे। उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए उन्हें राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों में तेजी लाने की जिम्मेदारी दी गई है।

कैरियर और अनुभव:
विकास शील ने अपने सेवाकाल में वित्त, उद्योग, ऊर्जा और शहरी विकास जैसे कई विभागों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी नियुक्ति ने उन्हें वैश्विक दृष्टिकोण और अनुभव प्रदान किया है, जो छत्तीसगढ़ के लिए लाभकारी साबित होगा।

राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा की उम्मीद:
विकास शील की नियुक्ति को प्रशासन में नई दिशा और ऊर्जा देने वाला कदम माना जा रहा है। अफसरशाही में उत्साह का माहौल है और उनकी कार्यशैली से राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *