गांव में उपद्रव मचाने वालेयुवक का उतई पुलिस ने कराया मुंडन, पूरे गांव में निकाला जुलूस

उतई। दुर्ग जिला के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में विगत एक सप्ताह से आतंक मचाने वाले युवक राहुल उर्फ राजा पवार (उम्र 24 वर्ष, पिता कृष्णा पवार) को पुलिस ने गिरफ्तार कर सबक सिखाया। ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को उसके घर से पकड़कर न केवल मुंडन कराया, बल्कि बैण्ड-बाजे के साथ पूरे गांव में जुलूस भी निकाला।गांव वालों का कहना है कि आरोपी लगातार उपद्रव और उत्पात मचा रहा था, जिससे गांव का माहौल बिगड़ गया था। स्थिति से परेशान होकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उतई थाना पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *