रानीतराई। शासकीय हाईस्कूल भंसूली(के) में विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आनंदमेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य दिनेश साहू रहे, जबकि अध्यक्षता ग्राम सरपंच भगवती मुकेश साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग), नेतराम साहू (अध्यक्ष एसएमडीसी), यशवंत साहू (सरपंच जरवाय), पद्मभूषण साहू (उपसरपंच), गैंदलाल डहरिया (पूर्व जनपद सदस्य), नीलमणि साहू (पूर्व सरपंच) एवं महेंद्र हिरवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना व माल्यार्पण के साथ किया गया। मुख्य अतिथि दिनेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं होती, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन, लगन और मेहनत की होती है। आनंदमेला में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक, खेल, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रतिभाएं देखकर यह स्पष्ट होता है कि बच्चे हर क्षेत्र में निखरने की क्षमता रखते हैं।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन विद्यालय की प्राचार्य उषा चंद्राकर ने प्रस्तुत किया। आनंदमेला के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं पालकों ने सराहा।
इस अवसर पर दिनेश साहू (महामंत्री), मुकेश साहू, राकेश साहू, किशोर साहू, डॉ. हेमंत साहू, बिसहत निर्मल, डागेन्द्र साहू, डिगेश्वरी साहू, नंदकुमार साहू, ठाकुर यादव, ओंकार देवांगन, गजेंद्र सेन, अरुण साहू, महेंद्र ढीमर, खुमान साहू, शिक्षक धर्मेंद्र सिन्हा, धर्मेंद्र साहू, रियांजना देवांगन, लक्ष्मीनारायण देवांगन सहित शिक्षकगण, पालकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।