सांसद विजय बघेल ने डॉ. बलराम मिर्जा की प्रेरणादायी पुस्तक ‘अनमोल वचन’ का विमोचन किया

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के सेक्टर–5, भिलाई स्थित निवास में शनिवार को छत्तीसगढ़ मेहर समाज के गौरव, प्रख्यात लेखक एवं चिंतक डॉ. बलराम मिर्जा द्वारा लिखित प्रेरणादायी पुस्तक “अनमोल वचन” का गरिमामय विमोचन समारोह आयोजित किया गया। पुस्तक का विधिवत विमोचन सांसद श्री विजय बघेल के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि डॉ. बलराम मिर्जा की यह कृति समाज को सकारात्मक दिशा देने वाली, प्रेरणा और संस्कारों से परिपूर्ण है। ऐसी साहित्यिक रचनाएं समाज में नैतिक मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक एकता तथा आत्मचिंतन को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने डॉ. मिर्जा को इस उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता हर प्रसाद आडिल, दुर्ग जिला मेहर समाज के अध्यक्ष कन्हैया लहरी, किशोर कनौजिया, रामब्रिज लहरी, तुलसी दक्षिणे, सुभाष दक्षिणे, बहादुर बघेल, रामचंद्र लहरे, सूखित राम लहरे, सियाराम रात्रे, कन्हैया रावते, जीवन डाडे, मिलाप आडिल, रंजन लाल मिर्जा, ईश्वर लहरी सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं ने डॉ. बलराम मिर्जा को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय श्री विजय बघेल के प्रति मेहर समाज की ओर से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *