
पाटन। जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जागेंद्र साहू ने ग्राम पंचायत बोरेन्दा में संचालित मनरेगा कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधितो को नियमों के अनुरूप काम कराने तथा गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मनरेगा अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली गई तथा मजदूरों से भी चर्चा कर कार्यों की स्थिति का फीडबैक प्राप्त किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीण विकास एवं रोजगार सृजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने की बात कही।
इस दौरान जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्रीमती डालीमलता नाग, ग्राम सरपंच कामेश कश्यप, तकनीकी सहायक गोपी सोनी एवं रोजगार सहायक राधे साहू उपस्थित रहे।