
युवा की सफलता पर ग्रामीणों ने दी बधाई, कहा – “गांव और समाज का बढ़ाया मान”
जामगांव आर । अंचल के ग्राम नवागांव बी के होनहार युवा राहुल साहू का भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में चयन होने पर पूरे गांव में हर्ष और गौरव का माहौल है। राहुल साहू ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर गांव एवं समाज का नाम रोशन किया है। राहुल साहू, नरोत्तम साहू एवं पार्वती साहू के सुपुत्र हैं। उनके चयन पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि राहुल की यह सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रमुख महेश साहू, सरपंच कविता साहू, उपसरपंच छगन साहू, बूथ अध्यक्ष अभिषेक सेन, साहू समाज अध्यक्ष हेमलाल साहू, पूर्व सरपंच सोम साहू सहित त्रिभुवन साहू, नीलकंठ साहू, जयप्रकाश साहू, जीवधन साहू, प्रहलाद साहू, भुवन कोतवाल, सतीश साहू एवं समस्त ग्रामवासियों ने राहुल साहू को बधाई देते हुए उनके सफल, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।