पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सभापति एवं भाजपा नेता समाजसेवी प्रणव शर्मा गणपति दर्शन हेतु अपने क्षेत्र के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचे। उन्होंने प्रथम पूज्य गजानन स्वामी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश उत्सव के अवसर पर ग्रामवासियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, जिससे इस बार का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विभिन्न आयोजक समितियों द्वारा सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
इस दौरान सभापति प्रणव शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों व श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को गणेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आयोजनों को सफल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने की अपील की।