दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी, जिला दुर्ग द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कृषि मजदूरों के लिए महत्वाकांक्षी योजना VB G RAM G के अंतर्गत जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 24 जनवरी 2026, शनिवार को दोपहर 1:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय, दुर्ग में आयोजित होगा। कार्यशाला एवं सम्मेलन में VB G RAM G योजना के उद्देश्य, लाभ, क्रियान्वयन प्रक्रिया एवं जनसंपर्क अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र कृषि मजदूरों तक पहुंच सके।
इस गरिमामय आयोजन में मुख्य वक्ता एवं मार्गदर्शक के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश संयोजक VB G RAM G श्री यशवंत जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक, विधायक श्री ललित चंद्राकर एवं श्री ईश्वर साहू, आयोग अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय एवं श्री जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, महापौर श्रीमती अलका बाघमार तथा सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन का सान्निध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारीगण, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, सांसद एवं पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायक, जिला भाजपा एवं मोर्चा पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, समस्त मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी, VB G RAM G योजना की जिला एवं मंडल टोली, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्षगण की अनिवार्य एवं गरिमामय उपस्थिति अपेक्षित है। भाजपा जिला संगठन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यशाला को सफल बनाने का विनम्र आग्रह किया है।