
रानीतराई। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बांध एवं सनबोरा तालाब में पचरीकरण कार्य तथा श्मशान घाट में अहाता निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू शामिल हुईं। उनके करकमलों से भूमि पूजन कर विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इस जिप सभापति कल्पना ने कहा कि क्षेत्र में लगातार जनहित एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। सरपंच प्रियलता महिपाल. ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत मिले विकास कार्यों के लिए शासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सचिव शशि वर्मा, सुरेश वर्मा, श्यामा भारती, गजेंद्र भारती, रोजगार सहायक भूषण वर्मा, अंजू महिपाल, अनकेश्वर महिपाल, पूनम भारती, सागर बाई, भगवती गायकवाड़, राधा वैष्णव, उषा भारती, सरोजिनी भारती, मनभा बाई यादव, कल्याणी कश्यप, महेश्वरी महिपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।