ओदरागहन में त्रि-दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू हुईं शामिल

जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के खारून नदी तट पर स्थित ग्राम ओदरागहन में आयोजित त्रि-दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण गंजीर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मंचासीन रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति कल्पना नारद साहू ने कहा कि मानसगान केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी लोक-संस्कृति, सामाजिक समरसता और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचलों में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है तथा नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ती है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में भी परंपराओं का जीवित रहना ग्रामीण समाज की सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक सहभागिता का प्रमाण है। नगर निगम एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम ओदरागहन की यह पहल भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्थायी सांस्कृतिक धरोहर सिद्ध होगी, जिससे मानसगान, भजन-कीर्तन एवं सामाजिक आयोजनों का सुव्यवस्थित आयोजन संभव हो सकेगा। प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी मानस मंडलियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं और लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की एकजुटता और सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर कार्यक्रम के पदाधिकारी श्री लक्ष्मीनारायण गंजीर, बीरसिंह साहू, बेदूराम, कृष्णा, दिलीप हिरवानी, वरुण कुमार, नरेंद्र कुमार, मिलाप साहू, कुंवरसिंह, गिरधर साहू, इतवारीराम, राजेश साहू, भूमिका गंजीर, कुसुमलता साहू, भोजबाई साहू, कमलेश पेंटर, तामेश्वर साहू, मिलेश गंजीर, अभिषेक सेन, कमलेश यादव, खिलेश गंजीर, श्रीराम साहू सहित समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *