गृहग्राम धमना में जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू ने फहराया तिरंगा, महापुरुषों को किया नमन

गृहग्राम धमना में जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू ने फहराया तिरंगा, महापुरुषों को किया नमन

जामगांव आर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने अपने गृहग्राम धमना में आयोजित राष्ट्रीय पर्व के समारोह में सहभागिता दर्ज कराई। उन्होंने गांव के चौक में महापुरुषों के चित्र पर पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया और ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई देशभक्ति रैली का जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू ने स्वागत किया। रैली में विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ लोगों में देशप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। पूरे गांव में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा।

मौके पर जिला. पंचायत सभापति कल्पना साहू ने अपने संदेश में कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें, अपने संस्कारों और संस्कृति से जुड़े रहें तथा देश के जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में जनभागीदारी और युवाओं की सकारात्मक भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *