जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में शान से लहराया तिरंगा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संकल्प

जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में शान से लहराया तिरंगा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संकल्प

दुर्ग। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि आजादी की रक्षा और राष्ट्र को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग महापौर अल्का बाघमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, माया बेलचंदन, प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक शिव चंद्राकर, भाजपा वरिष्ठ नेता अजय तिवारी, मनोज अग्रवाल, डॉ. शरद अग्रवाल सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *