कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुईं जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू, गांव-गांव पहुंचकर लिया आशीर्वाद

जामगांव आर । भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू ने दक्षिण पाटन के अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर समाजजनों से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने ग्राम जरवाय, औरी, बोरवाय, टेमरी, किकीरमेटा और गातापार में आयोजित कर्मा जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कल्पना नारद साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन निस्वार्थ सेवा, समर्पण और भक्ति का प्रतीक है। उनके आदर्श समाज को एकता, परोपकार और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को उनके बताए मार्ग पर चलकर आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजयुमो नेता नारद साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष टेसराम साहू, यशवंत साहू (सरपंच जरवाय), आशीष साहू, सुजीत साहू, अर्जुन साहू, गिरिजाशंकर साहू, योगेंद्र साहू, गुलाब साहू, संतु साहू, जितेंद्र साहू, नरेंद्र साहू, नूतन साहू, पवन कुमार, देवसिंह साहू, लीलाधर साहू, तेजराम साहू, मिश्रीलाल साहू, गोविन्द साहू, केशव साहू, किशन साहू, गोपेश्वर साहू, गजेंद्र साहू, केशराम साहू, नोहर साहू तथा तीजराम साहू सहित साहू समाज के अनेक लोग और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *