जामगांव (आर)। दक्षिण पाटन के ग्राम रीवागहन में भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती समारोह का आयोजन 17 मार्च को आयोजित है। कार्यक्रम का आयोजन परिक्षेत्रीय साहू संघ बेल्हारी एवं ग्रामीण साहू समाज के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे कलश यात्रा से होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे भक्त माता कर्मा की सामूहिक आरती की जाएगी। सुबह 11.30 बजे अतिथियों का स्वागत तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। दोपहर 1 बजे उद्बोधन तथा प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है।समारोह के दौरान स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें निःशुल्क परीक्षण और रक्तदान की व्यवस्था रहेगी। दोपहर 12 बजे रंग संसार की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आयोजित की गई है। वहीं रात्रि 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मनमोहिनी लोकगाथा भरथरी परिवार, ग्राम कनेरी (परसवानी) द्वारा लोकगाथा की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रजनी बघेल, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू तथा विशेष अतिथि के रूप में तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू, शारदा साहू, भाजपा नेता कमलेश साहू, दुलेश्वर साहू, विमला साहू, सुरेन्द्र साहू, महेन्द्र साहू, नारद साहू, पारस साहू, किशन हिरवानी, गायत्री साहू, रामनारायण साहू, देवकी साहू, प्रेमलता साहू तथा इजराम साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रमुखजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।