जामगांव (आर)। समीपवर्ती ग्राम बीजाभांठा में परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहू सामुदायिक भवन, आदिवासी सामुदायिक भवन, जय स्तंभ निर्माण घोरारी तथा श्मशान घाट शेड निर्माण का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि आशीष वर्मा उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता पूर्व जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू ने की। इस अवसर पर जनपद सदस्य रवि सिन्हा, राजाराम गहरवार, अमित अग्रवाल, जीधन ठाकुर, निर्मला साहू और बलराम साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता आशीष वर्मा ने कहा कि माता कर्मा केवल एक नाम नहीं बल्कि एक ऐसी प्रेरणा हैं जिन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची भक्ति केवल मंदिरों में नहीं बल्कि सेवा, त्याग और समाज के कल्याण में होती है। उनकी भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा, सादगी और समाज सेवा की भावना आज भी पूरे साहू समाज और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रेरित करती है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश और पाटन क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई धारा प्रवाहित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अशोक साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा जयंती केवल साहू समाज का ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और सेवा भावना का प्रतीक है।
इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज बीजाभांठा के पदाधिकारी तथा समाज के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें रामेश्वर साहू, रमेश साहू, पुष्पा साहू, वामन साहू, रेखराज साहू, दिनेश साहू, रमानाथ साहू, बैजनाथ साहू, कुलेश्वर साहू, बलराम साहू, निमेश साहू, पुष्पेंद्र साहू, धनेश्वरी साहू, युवराज साहू, छबेंद्रे साहू, चित्रसेन साहू, निर्मला साहू, प्रियंका टंडन, नूतन साहू, अंजू बंजारे, दिनेश, गणेश बंजारे, रमेश मंडावी, रंजीत मार्कण्डेय, संजय यादव, गेंदलाल साहू, अहिमन ठाकुर सहित महिला समिति, युवा साथी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।