जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र क्रमांक 12 की जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने अपने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं विद्यालयों में पहुँचकर 26 जनवरी का 77वाँ गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया और शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा ग्रामवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर वे ग्राम जामगांव आर, औसर एवं भरर पहुंची , जहाँ राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभापति श्रीमती साहू ने कहा कि भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ तथा 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान को आत्मसात किया गया। इसी दिन भारत को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र राष्ट्र के रूप में घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 से भारत ने संवैधानिक आदर्शों के मार्ग पर चलना प्रारंभ किया और उसी दिन से हमारा लोकतांत्रिक गणराज्य अस्तित्व में आया। उन्होंने आगे कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की शक्ति का प्रतीक है।
इस अवसर पर नारद साहू अध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन, कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा जामगांव आर, रूपेंद्र शुक्ला सरपंच जामगांव आर, प्रियालता महिपाल सरपंच औसर डिघारी, कौशिल्या साहू, मुकेश साहू, नरेश केला, मनीष जैन, अंगेश्वर साहू, रामकुमार चंद्राकर, आस्करण जैन, कामता साहू, सीताराम साहू, हर्ष साहू, दीपक साहू, रवि सिन्हा, डॉ. संतोष साहू, बेनीराम साहू, अरुण चंद्राकर, दिनेश कुमार, भारतलाल निर्मलकर, गोपीराम यादव, रूपचंद साहू, छबिलाल साहू, किरण, युवराज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।