सरकारी स्कूल से पढ़कर गातापार की दिव्यानी और निधि ने किया कमाल, 85% और 90% अंकों से बढ़ाया गांव का मान ! बोली -मेहनत के दम पर सब सम्भव,प्रतिभा किसी स्कूल की मोहताज नहीं

जामगांव आर। समीपस्थ ग्राम गातापार की बेटियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सफलता के लिए केवल मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन ही जरूरी होता है।
गांव की प्रतिभाशाली छात्रा कु. दिव्यानी साहू, माता योगेश्वरी साहू और पिता राकेश कुमार साहू की सुपुत्री हैं। दिव्यानी अपनी बड़ी मां ममता साहू के साथ गातापार में रहकर सेजस जामगांव आर में पढ़ाई कर रही हैं। ममता साहू और उनके परिवार ने दिव्यानी को शिक्षा के लिए लगातार प्रेरित किया, जिसका परिणाम आज सामने आया है,दिव्यानी ने 12वीं कक्षा (गणित संकाय) में 85% अंक हासिल किए हैं। इससे पहले उन्होंने 10वीं में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 90% अंक प्राप्त किए थे।

सी कड़ी में गांव की एक और होनहार छात्रा कु. निधि साहू, माता श्रीमती गीता साहू और पिता मनोज कुमार साहू की बेटी हैं, जिन्होंने सेजस बेल्हारी में 10वीं कक्षा में 85% अंक अर्जित कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। इन दोनों छात्राओं की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक शाला गातापार से हुई है। इनकी सफलता यह स्पष्ट संदेश देती है कि प्रतिभा केवल निजी विद्यालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी स्कूलों से पढ़कर भी विद्यार्थी ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। गांव में आज इन दोनों बेटियों की उपलब्धि पर गर्व का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *