गब्दी में श्रद्धा से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती,सांसद प्रतिनिधि मोगन ने कहा—बाबा साहेब का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत

जामगांव आर। डा . भीमराव अंबेडकर की जयंती ग्राम गब्दी में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दरबार मोखली मंडल के मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि मोगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, शिक्षा और उनके महान कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत गब्दी की सरपंच श्रीमती संगीता शर्मा ने की। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन समाज के दबे-कुचले वर्गों, महिलाओं एवं श्रमिकों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का मंत्र देकर समाज को सशक्त बनाने की दिशा दिखाई।

कार्यक्रम में उपसरपंच ईश्वर लाल यादव सहित श्जागेश्वर यादव, श्री कुलेश्वर यादव, श्रीमती सरिता कुंजम, श्रीमती नंदनी साहू, श्रीमती राजकुमारी साहू, श्रीमती शमीनसेन, श्रीमती बिर्झो बाई ठाकुर, श्रीमती रत्ना बाई, श्रीमती पद्मा बाई, श्री तोरण कुंजम, श्री बिरेन्द्र नेताम, श्री राजकुमार चेलक, श्रीमती कविता चेलक, श्री राघवेन्द्र शर्मा, श्री नीलकंठ यादव, श्री धनेश्वर साहू, श्री हेमेन्द्र ध्रुव, श्री ओमेन्द्र निर्मल, श्री पन्ना लाल यादव, श्री लाला राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *