भिलाई, 27 अक्टूबर 2025। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल का आगामी जनदर्शन कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। सांसद कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह कार्यक्रम 1 दिसंबर 2025 तक स्थगित रहेगा।।सांसद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह निर्णय सांसद खेल महोत्सव के आयोजन, बिहार चुनाव में निर्धारित ड्यूटी तथा पारिवारिक कारणों से लिया गया है । नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी ,सांसद कार्यालय ने नागरिकों से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।