स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट! — रायपुर में लूटकांड की जांच में खुला गंदा खेल, पुलिस के हाथ लगे सनसनीखेज सबूत

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट! — रायपुर में लूटकांड की जांच में खुला गंदा खेल, पुलिस के हाथ लगे सनसनीखेज सबूत

रायपुर, 27 अक्टूबर 2025। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में संचालित Cultural Wellness Centre नामक स्पा सेंटर से पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। रविवार रात हुए लूटकांड की जांच के दौरान यह सामने आया कि स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार रात स्पा सेंटर में लगभग एक लाख रुपए से अधिक की लूट हुई थी। जब जांच शुरू की गई तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। स्पा में कार्यरत युवतियों के मोबाइल फोन की गैलरी और चैट हिस्ट्री की जांच में ग्राहकों के साथ अश्लील बातचीत, फोटो शेयरिंग और होटल रूम बुकिंग जैसी जानकारी मिली।

स्पा सेंटर के बोर्ड से मिला अहम सुराग

पुलिस को जांच के दौरान सबसे महत्वपूर्ण सुराग स्पा सेंटर के बाहर लगे बोर्ड से मिला। बोर्ड पर अंकित मोबाइल नंबर ही ग्राहकों के साथ वॉट्सएप बातचीत में इस्तेमाल किया जा रहा था। इन चैट्स में होटल न्यू राजेंद्र नगर में कमरा बुक करने और “स्पेशल पैकेज” के नाम पर यौन सेवाओं की डीलिंग सामने आई।

लूट की जांच में खुला अवैध कारोबार का जाल

रविवार रात की लूट की घटना ने पुलिस को उस गंदे खेल तक पहुंचा दिया जो स्पा की आड़ में चल रहा था। सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों की जांच में पुलिस ने कई मोबाइल, चैट स्क्रीनशॉट और ऑनलाइन लेनदेन के दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि कुछ युवतियां स्पा में नौकरी के बहाने इस रैकेट से जुड़ी थीं और शहर के विभिन्न होटलों में ग्राहकों से संपर्क करती थीं।

पुलिस बोले — जल्द होगा बड़ा खुलासा

न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच टीम लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिल रहे हैं कि यह नेटवर्क रायपुर से बाहर तक फैला हुआ है। उन्होंने कहा, “इस पूरे रैकेट का जल्द खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *